फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 18 ग्राम पंचायतों में महिला चौपालों का होगा निर्माण

Fri, 02 May 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पंचायत राज विभाग की ओर से जिले की 18 ग्राम पंचायतों में महिला चौपालों का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 75.74 लाख रुपये की लागत आएगी। पंचायती राज विभाग ने 58.41 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। शेष राशि जल्द ही ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित की जाएगी। इस धनराशि से संबंधित ग्राम पंचायत अपने स्तर पर महिला चौपाल का निर्माण करवाएगी।
जिले के जाहिदपुर, मुमताजपुर, मुंदड़ा, तिह्मड़ा, नांगल तेजू, नंगल उगरा, खरसानकी, जैतपुर-शेखपुर, जाटूवास, बलियर कलां, बोलनी, सीहा, धवाना, निमोठ में खाली पड़े ग्राम पंचायत के भवनों का जीर्णोद्धार कर महिला चौपाल का निर्माण किया जाएगा। वहीं, नाहड़, गुडियानी, गुरावड़ा व भाड़ावास में महिला चौपाल भवन निर्मित है। इनका जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन


खास बात यह है कि महिला चौपालों के लिए नए भवन नहीं बनाए जाएंगे, बल्कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मौजूद खाली और अनुपयोगी पुराने ग्राम पंचायत भवनों का जीर्णोद्धार कर उन्हें महिला चौपाल का रूप दिया जाएगा। इस तरीके से निर्माण लागत कम होगी और निष्प्रयोज्य पड़े भवनों का भी उपयोग हो सकेगा। पंचायत राज विभाग ने इस कार्य को छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

महिला चौपालों में संचालित होंगी विभिन्न गतिविधियां

महिला चौपाल बनने से महिलाओं को एक मंच मिल सकेगा जहां महिलाएं विभिन्न गतिविधियां संचालित कर सकेंगी। यहां वे सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों में खुलकर भाग ले सकेंगी और अपनी राय दे सकेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को अक्सर अपनी बात रखने के लिए उचित मंच नहीं मिल पाता है। महिला चौपाल से यह कमी को दूर होगी और महिलाएं अपनी समस्याओं, विचारों और अनुभवों को साझा कर सकेंगी। यहां स्वयं सहायता समूहों और अन्य महिला-केंद्रित गतिविधियों का संचालन हो सकेगा। महिलाएं कौशल विकास कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगी। अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर सकेंगी और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगी। इससे उनका सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण होगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विज्ञापन


वर्जन:

फिलहाल 18 गांवों में महिला चौपाल बनाई जाएगी। इससे इन गांवों की महिलाओं को फायदा होगा। वे विभिन्न एक स्थान पर विभिन्न गतिविधियां संचालित कर सकेंगी।-नरेंद्र गुलिया, एक्सईएन, पंचायत राज विभाग, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें