श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चन करतीं महिलाएं। स्रोत : मंदिर
रेवाड़ी। शहर के बीएमजी सिटी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सीताराम जानकी विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान राम एवं जानकी माता के विवाह की रस्म अदा की गई। बीएमजी गुप्ता परिवार की ओर से चांदी के छत्र चढ़ाए गए। महिलाओं ने सुंदरकांड पाठ कर प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर महिलाओं ने माता जानकी एवं भगवान राम का जयमाला पहनाकर विवाह मंगल गीत के साथ संपन्न कराया। महिलाओं ने भजन कीर्तन गाकर भगवान की पूजा अर्चना की और बाद में प्रसाद वितरित किया गया।
एलिगेंट हाइट्स की सोनम शर्मा, प्रभा तिवारी, प्रियंका यादव, मीनू यादव, टीना कथुरिया, अनीता यादव, मधु मुंजाल, कपिल यादव, सुनीता ने सुंदरकांड का पाठ किया। इस अवसर पर राधेश्याम गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता व रिपुदमन गुप्ता मौजूद रहे।