फोटो: 28रेवाड़ी। किंग्स क्लब में आयोजित साइबर सेफ्टी अवेयरनेस सेशन में उपस्थित आईएमए की महिल
रेवाड़ी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रेवाड़ी की महिला चिकित्सक प्रकोष्ठ शाखा की ओर से शुक्रवार को किंग्स क्लब में साइबर सेफ्टी अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया। इस पहल का नेतृत्व डॉ. गुंजन गोयल (अध्यक्ष, डब्ल्यूडीडब्ल्यू रेवाड़ी) और डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल (सचिव, डब्ल्यूडीडब्ल्यू रेवाड़ी) ने किया।
कार्यक्रम का संचालन साइबर सेल रेवाड़ी के विशेषज्ञ ने किया, जो डीएसपी डॉ. रविंदर सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने साइबर खतरों से निपटने के स्मार्ट तरीके साझा किए और डिजिटल आत्मविश्वास विकसित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर आईएमए रेवाड़ी के पदाधिकारी डॉ. दीपक शर्मा (अध्यक्ष), डॉ. मनीष तनेजा (सचिव), डॉ. कृतिका पांडे (आयोजन सचिव), डॉ. मनीष कुमार (कोषाध्यक्ष) और आईएमए हरियाणा के उपाध्यक्ष डॉ. पवन गोयल भी उपस्थित रहे।