फोटो: 34रेवाड़ी। बाल भवन में नाटक की रिहर्सल करते हुए सांस्कृतिक संस्था बंजारा के कलाकार। स्र
रेवाड़ी। दक्षिण हरियाणा की प्रमुख सांस्कृतिक संस्था बंजारा के चर्चित हरियाणवी हास्य नाटक जै सुख तै चाहवै जीवणा तो भोंदू बण के रह का 75वां मंचन माया नगरी मुंबई में होने जा है। मुंबई रंगमंच व फिल्मी कलाकारों के बीच अपनी प्रतिभा दिखाने को लालायित रेवाड़ी के कलाकार पिछले डेढ़ महीने से खासा पसीना बहा रहे हैं। रेवाड़ी के दर्शकों के लिए नाटक का 74वां मंचन रविवार 14 सितंबर को बाल भवन में किया जाएगा।
90 मिनट के इस नाटक में हरियाणवी संस्कृति एवं हाजिर जवाबी को शिक्षा के ताने-बाने के साथ जोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है। रेवाड़ी शहर ही नहीं अपितु प्रदेश भर के रंगकर्मियों के लिए यह गौरवमयी अवसर है कि यहां के कलाकार मुंबई रंगमंच पर कला का प्रदर्शन करेंगे।
संस्था इस चर्चित हास्य नाटक के 73 मंचन देश के विभिन्न शहरों में कर चुकी है। अब संस्था का अगला पड़ाव माया नगरी कहलाने वाले मुंबर्ई में होगा जहां इस नाटक का 75वां, 76वां और 77वां मंचन किया जाएगा।
मुंबई के अंधेरी में स्थित प्रमुख थियेटर वेदा कुणबा में 27 सितंबर को और रंगशिला थियेटर में 28 सितंबर को मंचन होगा। इस नाटक में अनुभवी कलाकारों के साथ-साथ नवोदित कलाकार भी पसीना बहा रहे हैं।
दिशाहीन शिक्षा व्यवस्था, जातिवाद, राजनीतिक हस्तक्षेप, देश के विभिन्न घोटालों आदि पर नाटक में तीखे व्यंग्य किए गए हैं। हरियाण्वी फिल्म एवं रंगमंच के प्रसिद्ध अभिनेता विजय भाटोटिया के लेखन व निर्देशन में आंबेडकर चौक स्थित श्रीकृष्ण भवन में नाटक का अभ्यास चल रहा है।