फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तैनात होंगे महिला और बाल रोग विशेषज्ञ, 24 घंटे मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अब जल्द ही नागरिक अस्पताल रेवाड़ी समेत कोसली सब डिवीजन अस्पताल और बावल सीएचसी में भी 24 घंटे सिजेरियन से लेकर महिला और बाल रोग से संबंधित सेवाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही जिले की खोल व नाहड़ सीएचसी में भी 24 घंटे तक की सेवाएं शुरू करने की तैयारी चल रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। उनको नजदीक ही सिजेरियन से लेकर बाल रोग विशेषज्ञ मिल जाएंगे। इसके लिए उनको रेवाड़ी सिविल अस्पताल या निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। इन स्वास्थ्य संस्थानों में 24 घंटे सेवा शुरू करने के लिए एनएचएम के तहत प्रदेश स्तर पर नियुक्तियां होंगी। मरीजों को अपने ही गांव में 24 घंटे इलाज मिलेगा, जिससे मरीजों को निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। इन चारों स्वास्थ्य केंद्रों को डेवलपमेंट नेशनल क्वालिटी फ्रेमवर्क के मानकों के अनुसार सुविधा दी जाएगी। इससे पहले जिले में अभी तक सिर्फ सिविल अस्पताल में 24 घंटे डिलीवरी, सिजेरियन, इमरजेंसी व पीडियाट्रिक की सेवाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा दूर

जिले में कई सीएचसी को अपग्रेड किया जा रहा है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। कोसली व बावल में 24 घंटे सेवाएं मिलने से आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए मुख्यालय स्तर पर स्पेशलिस्ट की नियुक्ति भी होनी है। सिविल अस्पताल रेवाड़ी में 24 घंटे सिजेरियन डिलीवरी के लिए भी महिला रोग विशेषज्ञ व एनेस्थीसिया की नियुक्ति होनी है। इससे गायनी विभाग को और बेहतर तरीके से चलाया जा सकेगा। हालांकि अभी यहां पर सिजेरियन डिलीवरी हो रही हैं, लेकिन रात के समय अक्सर गर्भवती महिलाओं को रेफर कर दिया जाता है।
बावल, गुरवड़ा व मीरपुर में मिल रही एक्सरे की सुविधा
जिले को पिछले दिनों रेडियोग्राफर मिलने के कारण अब तीन सीएचसी बावल, गुरावड़ा और मीरपुर में एक्सरे की सुविधा उपलब्ध है, जबकि खोल में एक्सरे मशीन नहीं है और नाहड़ में मशीन खराब है। इन केंद्रों पर भी जल्द ही शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में आईसीयू हुआ शुरू
नागरिक अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू भी शुरू किया गया है, जिसमें 5 बेड आईसीयू व 5 बेड एचडीयू के स्थापित किए गए हैं। इस सुविधा के शुरू होने से गंभीर बीमारियों व ऑपरेशन के बाद कई मरीज को जरूरत पड़ जाती है, उनको भी एडमिट किया जा सकेगा।
अभी बाल रोग विशेषज्ञ किसी भी सीएचसी में नहीं
इस समय जिले के किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं है। ऐसे में इन जगहों पर आने वाले बच्चों को मेडिकल अफसर ही देखते हैं। अब इन सीएचसी में ये सुविधा मिलने से उन क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य में और सुविधाएं मिल सकेगी। अभी बाल रोग विशेषज्ञ न होने से लोगों को अपने बच्चों को रेवाड़ी सिविल अस्पताल या निजी अस्पताल में लेकर जाना पड़ता है।
सिविल अस्पताल के साथ ही बावल और कोसली में भी 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने के लिए तैयारी चल रही है। इनमें एनएचएम के तहत नियुक्तियां होंगी। सुविधाएं बढ़ने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

-डॉ. सुरेंद्र यादव, सिविल सर्जन रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें