फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से घायल महिला की पीजीआई में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली बाईपास पर कार की टक्कर से घायल हुई महिला की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला झज्जर के गांव बिरधाना निवासी रिंकू ने बताया कि वह 17 सितंबर को किसी काम से कोसली के गांव झाल आया था। दोपहर को लौटते समय कोसली बाईपास पर नहर के समीप एक कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी उसकी 38 साल की पत्नी प्रेम देवी सड़क पर गिर गई, जबकि वह दूसरी तरफ गिर गया। दुर्घटना के बाद एक बार तो आरोपी चालक रुका, लेकिन बाद में वह फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से वह अपनी पत्नी को लेकर कोसली अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत होने पर पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उपचार के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें