रेवाड़ी। निजी अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
श्यामनगर निवासी गजे सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है और उसके 6 बच्चे हैं। पत्नी मीना (49) के अचानक पेट में दर्द होने पर बेटी पिंकी एक निजी अस्पताल में लेकर गई थी। डाॅक्टर ने टेस्ट करके बताया कि इनको पथरी है और ऑपरेशन होगा। डाॅक्टर ने ऑपरेशन कर दिया।
गजसिंह ने बताया कि इसके बाद बेटी ने फोन पर बताया कि डाॅक्टर ने शाम 7 बजे ही बोल दिया कि इसको आप कहीं और अस्पताल में ले जाओ, ज्यादा हालात खराब हैं। यह सूचना पाकर अस्पताल पहुंचकर अपनी पत्नी व लड़की को साथ लेकर इलाज के लिए एंबुलेंस से पीजीआई रोहतक चले गए, वहा पर डाक्टरों ने पत्नी मीना का इलाज शुरू कर दिया। संवाद