रेवाड़ी। गांव कालका में एक विवाहिता ने अपने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। सूचना पर मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दबोधा निवासी रिया की शादी कालका निवासी मोनू के साथ हुई थी। मोनू सरसों का बिजनेस करता है। बीती रात रिया ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह कमरे का दरवाजा खोलने के बाद परिजनों को घटना का पता चला। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस ने रिया के मायके वालों को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद