फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा श्याम के दरबार में पूरी होती हैं मुरादें : दिनेश कपूर

Mon, 03 Mar 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 08पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : प्र‌वक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से पंजाबी धर्मशाला में श्याम बाबा पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि बाबा श्याम के दरबार में भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, प्रो सीएल सोनी, समाजसेवी आदर्श राजपाल रहे। दिनेश कपूर ने कहा कि महात्मा बर्बरीक की बालपन से ही प्रभु भक्ति में विशेष रुचि थी। उनकी दादी हिडिंबा ने बताया कि स्वयं प्रभु के हाथों जिनका उद्धार हो, उन्हें उत्तम गति प्रदान होती है। उन्होंने कठोर तपस्या कर अनेकों शक्तिशाली अस्त्र-शस्त्र प्राप्त किए। उनकी शक्ति को देखकर स्वयं भगवान श्रीकृष्ण को ब्राह्मण वेश में उनके पास आना पड़ा। भगवान श्री कृष्ण ने धर्म की जीत का मार्ग प्रशस्त करने के लिए महात्मा बर्बरीक से उनके शीश का दान मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महात्मा बर्बरीक ने हंसते-हंसते अपना शीश प्रभु चरणों में रख दिया। भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें वरदान दिया कि कलयुग में जो भी भक्त आपके द्वार पर आएगा, उसकी सभी मुरादें पूरी होगी। संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव व शिक्षाविद डॉक्टर बलबीर अग्रवाल ने कार्यक्रम के 7 वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाई दी । महिला प्रधान निशा सीकरी, महिला संयोजक शशि जुनेजा व शिक्षाविद मधु गुप्ता समेत अन्य ने बाबा श्याम के भजन का आनंद उठाया। हेल्थ एंड वेलनेस कोच डॉक्टर सपना यादव ने सभी को एरोबिक्स का अभ्यास कराया। नन्हे बच्चे पूर्वांशी, ओजस्वी, तन्वी व माहिरा ने श्री श्याम का सुंदर भजन सुना कर सभी की तालियां बटोरीं। इस मौके पर जतिन अरनेजा, डॉ. सौरभ यादव, राजेंद्र गेरा व त्रिभुवन भटनागर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, सुनीता आर्य, कपिल कपूर, प्रीति, सोनिया कपूर, सुदर्शन मेहंदीरत्ता ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें