फोटो : 8 मैदान में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। संवाद
बावल। गांव बनीपुर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 108वीं जयंती पर रविवार को बाबा अमर नाथ खेल मैदान पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
भगत सिंह युवा दल के सदस्यों ने गांव में स्थित भगत सिंह पार्क में पौधरोपण किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। बाबा अमरनाथ खेल मैदान में 1600 मीटर, 800 मीटर और 400 मीटर की दौड़ हुई। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने पर नकद पुरस्कार दिया गया।
संयोजक कुलदीप ढिल्लो ने कहा कि युवाओं को भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगत सिंह आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं।संरक्षक रणसिंह ने युवाओं को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया और अपने गांव को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।
इस मौके पर रणसिंह लोर, महेंद्र सिंह थानेदार, संयोजक कुलदीप ढिल्लों, विजेंद्र सिंह थानेदार, राम सिंह थानेदार, प्रदीप भारद्वाज, योगेश जांगिड़, रवि कुमार, मोहित, हितेश कुमार, कोच समेत अनेक लोग मौजूद रहे।