फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल की सेहत के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं : डॉ. मनीष

Sun, 28 Sep 2025 11:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भागदौड़ की जिंदगी में तनाव और आहार विहार में लापरवाही की वजह से लोग हृदय रोग से पीड़ित होते जा रहे हैं। हृदय रोग से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। संयमित और स्वस्थ जीवनशैली अपना कर ही दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। हृदय रोग से बचाव के लिए लोगों को जागरूकर करने के उद्देश्य से ही हर वर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. मनीष यादव ने ने कहा कि दिल की सेहत हमारे पूरे शरीर के लिए सबसे जरूरी है। अगर दिल सही तरह से काम करे तो इंसान की जिंदगी लंबी और स्वस्थ रहती है। आजकल भागदौड़, तनाव, अनहेल्दी खाना और कम एक्सरसाइज की वजह से हृदय रोगी तेजी से बढ़ रहे हैं।
विश्व हृदय दिवस हमें याद दिलाता है कि छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपना कर हम बड़े खतरे टाल सकते हैं। हृदय रोग सिर्फ उम्रदराज लोगों को ही नहीं बल्कि युवाओं को भी हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज हृदय रोग दुनिया में मौत का सबसे बड़ा कारण बन चुके हैं। ऐसे में इस दिन पर कैंपेन, वर्कशॉप और हेल्थ चेक-अप कैम्प लगाए जाते हैं ताकि लोग सही समय पर इलाज करा सकें और जीवनशैली में सुधार करें।
दिल की देखभाल रोज की जिम्मेदारी है। हर साल इस दिन की एक खास थीम होती है। विश्व हृदय दिवस की थीम है डांट मिस ए बीट। इसका सीधा संदेश है कि दिल की हर धड़कन अहम है। समय पर चेकअप और स्वस्थ आदतें हमें लंबी उम्र और बेहतर जीवन दे सकती हैं।
-
35 की उम्र में जांच जरूर करवाएं

हृदय रोग विशेषज्ञों का कहना है कि मधुमेह, रक्तचाप या हाइपरटेंशन की वजह से होने वाले हार्ट अटैक पर सावधानियां बरत कर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके लिए हर व्यक्ति को 35 साल की उम्र में अपना रूटीन चेकअप जरूर करवाना चाहिए। क्योंकि इन बीमारियों के लक्षण नहीं दिखते। जब व्यक्ति अपना चेकअप करवाता है तभी अचानक उसे पता चलता है कि वह डायबिटीज या हाइपरटेंशन से पीड़ित है। तब तक काफी देर हो चुकी होती है। मधुमेह के मरीज हर साल हेल्थ चेकअप करवाएं। जो फिट हैं, वह दो साल में हेल्थ चेकअप करवाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें