फोटो : 4जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी साथ में गणमान्य। स
कुंड। गांव बासदूदा में खेलकूद प्रतियोगिता के साथ श्री श्याम प्रभु का जागरण और भंडारे का आयोजन भी किया गया। श्याम जागरण का आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ माजरी धाम के महंत सुमित गिरी महाराज ने दीप प्रज्वलित करके किया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में विभिन्न टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। जागरण में लोक गायक कलाकारों ने बाबा की महिमा का गुणगान किया।
सरपंच प्रतिनिधि धर्मवीर यादव ओर आदर्श युवा क्लब ने आए हुए आगंतुकों का सम्मान किया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट, पूर्व जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा, खोरी मंडल अध्यक्ष सरपंच नरेश यादव नरू, खोल मंडल भाजपा अध्यक्ष सुभाष यादव ढाणी शोभा, सरपंच रविंद्र हाथी माजरा, समाजसेवी कृष्ण यादव डीपी मनेठी मौजूद थे।