नन्दरामपुर बांस रोड पर पेड़ से टकराई कार। स्रोत : ग्रामीण
धारूहेड़ा। नंदरामपुर बांस रोड पर एक कार के सामने अचानक सांड़ आ जाने से हादसा हो गया। सांड़ को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें कार सवार चारों युवक घायल हो गए।
गांव भटसाना निवासी चार युवक कार से धारूहेड़ा से घर वापस लौट रहे थे। जब वे गधली की प्याऊ के पास पहुंचे, तभी एक सांड़ अचानक कार के सामने आ गया। ड्राइवर ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार में कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।
तेज टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की सहायता से घायलों को तुरंत रेवाड़ी नागरिक में भर्ती कराया गया।