फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लोग सड़क पर उतरे तो नपा ने गलियों का रास्ता याद किया

विज्ञापन
गांधी नगर में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जाम लगा कर खड़े स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
गन्नौर। वार्ड-17 में पांची रोड स्थित गांधी नगर के लोगों ने शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला। लोग सड़क पर उतरे तो नपा ने गलियों का रास्ता याद किया और दूषित पानी को निकलवाया।
विज्ञापन

नालियों की सफाई का काम भी शुरू करवाया गया। नाराज लोगों में कृष्ण, रोहित, सुदेश, सुनीता, अनीता, अनुराधा, संदीप, मोंटी, प्रेम, कमलेश और राजबाला आदि ने कहा कि निकासी न होने के कारण गली नंबर 5 व 6 में हर समय दूषित पानी भरा रहता है। इससे उठती दुर्गंध बीमारी फैला सकती है।
इस समस्या को लेकर विधायक, नपाध्यक्ष, एसडीएम व नगर पालिका अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। मजबूर होकर लोगों को सड़क पर उतरकर विरोध जताना पड़ा।
गन्नौर थाना पुलिस व नगर पालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया तो इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। आखिर हंगामा काम आया। हालांकि रोष प्रदर्शन के दौरान करीब आधा घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन

जाम खुलवाने के बाद नगर पालिका सचिव ने तुरंत पानी के टैंकर मंगवाकर गलियों में जमा दूषित पानी को निकलवाया। सफाई कर्मियों को मौके पर बुलाकर नालियों व मुख्य नाले की सफाई का कार्य शुरू करवा दिया।
नगर पालिका सचिव ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वह दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें