फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में विजेता जूडो खिलाड़ी तमन्ना का स्वागत करती प्रा
- फोटो : 1
सोनीपत। रोहतक में हुए अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में टीकाराम कन्या महाविद्यालय की छात्रा तमन्ना ने स्वर्ण पदक जीता। विजेता खिलाड़ी का महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य गीता व प्राध्यापिकाओं ने स्वागत किया।
शारीरिक विभाग की प्राध्यापिका सुमन मान ने बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से यह प्रतियोगिता राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय रोहतक में 4-5 फरवरी तक आयोजित हुई थी।
इसमें बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा तमन्ना ने 78 किलो वर्ग भार ने स्वर्ण पदक जीता और पांच हजार रुपये इनाम प्राप्त किया। तमन्ना वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलने ईरान जाएगी। जीत का श्रेय जूडो के कोच सतपाल दहिया को दिया।