फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ की साइकिल यात्रा का बावल में स्वागत

विज्ञापन
बीएसएफ की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम बावल संजीव कुमार। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
बावल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सीमा सुरक्षा बल के जवानों की जैसलमेर से नई दिल्ली तक की साइकिल रैली का जिले में पहुंचने पर स्वागत किया गया। शहीद भगत सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के बावल स्थित अनुसंधान केंद्र में साइकिल रैली में शामिल जवानों का रात्रि प्रवास हुआ।
विज्ञापन

रात्रि प्रवास के दौरान देर शाम तक देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं मंगलवार की सुबह यात्रा अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। साइकिल यात्रा की रवानगी से पहले प्रशासनिक अधिकारियों व बीएसएफ जवानों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने रात्रि प्रवास कार्यक्रम में पहुंच कर साइकिल रैली में शामिल जवानों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बीएसएफ के डीआईजी अमित कुमार त्यागी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल व एसडीएम संजीव कुमार ने भी साइकिल रैली में शामिल जवानों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता प्राप्ति के 75वें वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया है। इसके चलते बीएसपी के जवानों ने एक अच्छे उद्देश्य के लिए साइकिल यात्रा निकाली है। जिले में इस यात्रा का अच्छा संदेश जाएगा। सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा ऑक्सीजन पार्क, औद्योगिक क्षेत्र, बावल में मियावाकी पद्धति द्वारा पौधरोपण किया गया। शाम को प्रतिभागियों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा कला परिषद, कुरुक्षेत्र, लावण्या फाउंडेशन के कलाकारों व बीएसएफ के जवानों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
उल्लेखनीय है कि बीएसएफ आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी के तहत सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों का पालन करने और इस आजादी के अमृत महोत्सव में देशवासियों को सम्मिलित करने के मकसद से बीएसएफ जवान 12 सितंबर को जैसलमेर से रवाना हुए। इस साइकिल दल में बीएसएफ का साइकिल दल करीब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचेगा।
एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि बावल क्षेत्र में साइकिल यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। स्कूली विद्यार्थियों ने पुष्पवर्षा के साथ साइकिल यात्रा में शामिल जवानों का अभिनंदन किया। बीएसएफ के डीआईजी अमित कुमार त्यागी ने कहा कि रैली के न्यू इंडिया फिट इंडिया के संदेशों को अंगीकार किया जाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान करते हुए खेलों और साइकिलिंग के महत्व की भी चर्चा की। रैली के साथ चल रहे सहायक समादेष्टा महेंद्र कुमार ने रास्ते के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि जगह-जगह हो रहा स्वागत जोश बढ़ाने वाला है।
बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सलिल शेखर झा के नेतृत्व में साइकिल रैली के माध्यम से न्यू इंडिया फिट इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत, क्लीन विलेज- ग्रीन विलेज आदि संदेशों को आमजन तक पहुंचाने तथा उनको जीवन में उतारने को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें