फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: श्रीगंगानगर-ईदगाह के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, रेवाड़ी में भी ठहराव

Wed, 25 Feb 2026 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। होली पर्व पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर–ईदगाह रेलवे स्टेशन–श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी।
विज्ञापन

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 04733 श्रीगंगानगर–ईदगाह (आगरा) साप्ताहिक 4 से 25 मार्च तक (चार ट्रिप) संचालित होगी। ट्रेन प्रत्येक बुधवार को दोपहर 2:30 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर वीरवार को सुबह 5:15 बजे ईदगाह पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04734 ईदगाह–श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल 5 से 26 मार्च तक (चार ट्रिप) चलेगी।
यह ट्रेन वीरवार सुबह 7:30 बजे ईदगाह से रवाना होकर शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इस दौरान अबोहर, मलौत, बठिंडा, रमन, कालांवाली, सिरसा, भट्टू, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, अलवर, रामगढ़, गोविंदगढ़, बृजनगर, डींग, गोवर्धन, मथुरा व अछनेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें