फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में सैनिक स्कूल की कैडेट रागनी प्रथम

Wed, 25 Feb 2026 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड समारोह में कैडेट रागनी को विशिष्ट उपलब्धि प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन
रेवाड़ी। विश्व के 25 से अधिक देशों के 8000 से ज्यादा विद्यालयों और दो लाख से अधिक प्रतिभागियों के बीच सैनिक स्कूल रेवाड़ी की कक्षा दसवीं की कैडेट रागनी कुमारी ने ‘कक्षा दसवीं वर्ग’ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता 2025 के पुरस्कार वितरण और अमृत कुंभ सम्मान समारोह का आयोजन 22 फरवरी को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सीडी देशमुख ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्य अतिथि लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कैडेट रागनी को विशिष्ट उपलब्धि प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और 5100 रुपये की नकद राशि प्रदान की।
इस अवसर पर आईआरएस कस्टम उपायुक्त डॉ. प्रदीप कुमार और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आयुषी केतकर भी उपस्थित रहीं। फाउंडेशन का उद्देश्य हिंदी भाषा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समृद्ध बनाना तथा विद्यार्थियों में व्याकरण, मानक भाषा ज्ञान और प्रतिस्पर्धी भावना को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्य ब्रिज किशोर ने बताया कि नवंबर में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से दसवीं तक के 336 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रथम चरण में चयनित विद्यार्थियों ने द्वितीय चरण की ऑनलाइन परीक्षा दी जिसमें 39 कैडेट शामिल हुए। अंतिम चरण में कैडेट रागनी को विश्व स्तर पर श्रेष्ठ प्रतिभागी चुना गया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनकी मौखिक परीक्षा भी हुई।
विद्यालय को प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण, 11 रजत और 23 कांस्य पदक भी प्राप्त हुए। प्राचार्य ने हिंदी विभाग और विजेता कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, शुद्ध वर्तनी और भाषा ज्ञान को सुदृढ़ करती हैं तथा उन्हें भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें