फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मौसम का मिजाज बदला, सुबह-शाम महसूस हो रही ठंड, आज बारिश के आसार

Tue, 29 Sep 2026 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। मंगलवार को सुबह से तेज धूप खिली रही जिससे दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास हुआ, जबकि सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंडक ने राहत दी। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मौसम में बदलाव साफ महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
सुबह के समय हल्की ठंडक रहने से लोगों को राहत मिल रही है। वहीं, दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बढ़ जाता है। मौसम में बदलाव के बीच दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। फिलहाल दिन का तापमान सामान्य से अधिक और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। ऐसे में दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक का दौर जारी है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार को हरियाणा-एनसीआर दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है।
हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों में तेज गति से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, शेष हरियाणा तथा एनसीआर-दिल्ली के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को मौसम में अस्थायी बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें