फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम, कृषि कार्यों में बरतें सावधानी

विज्ञापन
शुक्रवार शाम को आसमान में छाए बादल। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को बादल छाए रहे हालांकि कहीं बारिश नहीं हुई। उधर, मौसम विभाग की चेतावनी ने जिला में चल रहे सरसों एवं गेहूं खरीद के साथ-साथ कृषि कार्यों में जुटे किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। जिला में इस समय गेहूं की थ्रेसिंग के साथ-साथ अगेती कपास बिजाई की जा रही है। अधिकांश किसानों का तूड़ा भी अभी खेतों में पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 30 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान आंशिक बादल आने व हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है। लेकिन शुक्रवार रात से 27 अप्रैल के बीच बादलवाई व तेज हवाओं साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार किसान सभी कृषि कार्यों में पहले मौसम का रुख अवश्य देखें। इसके बाद ही कार्य आरंभ करें।
विज्ञापन

किसान गेहूं थ्रेसिंग व अन्य कृषि कार्य करते समय सावधानी बरतें। बदलते मौसम का ध्यान रखकर ही कृषि कार्य करें। गेहूं की कटाई करके फसलों के बंडल अवश्य बांधे ताकि हवा चलने से बिखर न सके। गेहूं की थ्रेसिंग के बाद तूड़ी/भूसा को अवश्य ढके ताकि तेज हवाएं चलने पर उड़ न सके। थ्रेसिंग के उपरांत अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखे ताकि बारिश आने की अवस्था में भीग न सके। इसके अलावा फसल उत्पादन को बेचने के लिए मंडी ले जाते समय तिरपाल का प्रबंध अवश्य साथ रखे। जिला के किसान कपास की बिजाई करते समय बदलते मौसम का ध्यान अवश्य रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें