फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला की सीमाओं पर मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों के बाद प्रशासन सतर्क, की जा रही स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। समीपवर्ती जिलों गुरुग्राम, मेवात और फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले की सीमा के लगते राजस्थान के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में 22 अप्रैल को आईडीबाई बैंक कर्मी पॉजिटिव पाया गया था। पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति का सहकर्मी धारुहेड़ा में ही किराये के मकान पर रहता है। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बैंक कर्मी की जांच करा ली गई है, इसमें यह निगेटिव पाया गया है। लेकिन एहतियातन इस कर्मी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला के कुंड से सटे राजस्थान के महतावास गांव में भी पॉजिटिव केस सामने आ चुका है। इसके बाद कुछ क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन बनाकर स्क्रीनिंग व मास सैंपलिंग की गई थी। पॉजिटिव पाए गए युवक के संपर्क में आए एक डॉक्टर सहित अनेक लोगों को जांच के बाद क्वारंटीन किया गया था।
धारूहेड़ा-भिवाड़ी सीमा पर ही स्थित है आईडीबाई बैंक
भिवाड़ी की भगत सिंह कॉलानी हरियाणा के धारूहेड़ा सीमा से सटी हुई है। आईडीबीआई बैंक भी भिवाड़ी की भगतसिंह कॉलोनी में ही स्थित है। इस बैंक में कार्यरत गुुरुग्राम की एक महिला कर्मचारी की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वीरवार को सूचना मिलने के बाद राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने महिला बैंककर्मी से जानकारी ली। बैंक शाखा में कार्यरत महिलाकर्मी के अन्य साथी पहले से ही होम क्वारंटीन में चल रहे हैं। बता दें कि बैंक के दिल्ली निवासी शाखा प्रबंधक के भाई कोरोना पॉजिटिव मिलने पर बैंक के 7 कर्मचारियों को 9 अप्रैल को होम क्वारंटीन किया गया था। इनमें गुरुग्राम निवासी पीड़िता सहित दो कर्मी शामिल थीं। उसकी क्वारंटीन अवधि वीरवार को खत्म हो रही थी। लेकिन, बुधवार को ही महिला के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आ गई।
विज्ञापन

जिले में बरती जा रही है पूरी सावधानी: नोडल अधिकारी
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी सावधानी बरती जा रही है। धारुहेड़ा में रहने वाले व्यक्ति की जांच कराई गई थी, जिसमें वह निगेटिव पाया गया था। उसको होम क्वारंटीन किया गया है। धारुहेड़ा में लगातार स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है, एक दूसरे से दूर रहकर इस महामारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें