फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ‘हम सब भाग्यशाली हैं, भारत जैसे महान देश में जन्म लिया’

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की मधुसूदन पब्लिक स्कूल में वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में विद्यार्थियों में राष्ट्र भक्ति व संस्कार निर्माण का कार्यक्रम ‘देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा दल के संरक्षक दयाराम आर्य, चेयरमैन मधुसूदन यादव व संस्था के प्रधान दिनेश कपूर बतौर मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हम सब भाग्यशाली हैं, जो भारत जैसे महान देश में जन्मे हैं। पूरी दुनिया में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जहां से संसार में शांति और प्रेम का संदेश जाता है। हमारे महान संत गुरुनानक देव, महात्मा बुद्ध ने जन्म लिया। महापुरुषों ने सत्य व अहिंसा का संदेश देकर पूरी दुनिया में सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया। वसुधैव कुटुंबकम का संदेश स्वामी विवेकानंद ने शिकागो की धर्म सभा में पूरी दुनिया को दिया। छत्रपति शिवाजी, महारानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, शहीद-ए-आजम भगत सिंह इत्यादि, जिन्होंने मां भारती की सेवा के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए।
उन्होंने बताया कि आतंकवाद फिर से विश्व के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। आज पूरी दुनिया विश्व में शांति के लिए भारतवर्ष की ओर देख रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के उपयोगी टिप्स भी दिए। विद्यार्थियों को डिप्रेशन से दूर हटाने व स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए लाफ्टर थैरेपी कराई गई। विद्यार्थियों से भारतवर्ष के महापुरुषों संबंधी प्रश्न किए व मेधावी विद्यार्थियों को रचनात्मक साहित्य प्रदान किया गया। स्कूल को भारत माता, शहीद-ए-आजम भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद के चित्र व प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में मुख्यता शिक्षिका वर्षा यादव, दिव्या, गौरी, अंशु यादव, हर्षिता, सुरेनू यादव, सुमन, रेखा, मोनिका, निशा शर्मा, सपना यादव, चंचल शर्मा, भावना यादव, वंदना, सुशील यादव व रेनू ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें