फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सड़क पर पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी

Sat, 05 Sep 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। रेवाड़ी-नारनौल नेशनल हाईवे-11 स्थित गुवारिया बस्ती के सामने सड़क पर गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, घरों के आगे मूढे रखकर बेचने वाले गरीब परिवारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण ग्राहक उनके पास तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

बस्ती निवासी बहादर सिंह, अमर सिंह, बिल्लू, कृष्ण, दीपांशु, मोहित, रामकिशन, राजवीर, बबलू, संदीप और मनोज ने बताया कि उनके मकान कुंड पुलिस चौकी के सामने हाईवे किनारे स्थित हैं। वे घरों के आगे मूढे रखकर बेचते हैं और इसी से परिवार का खर्च चलता है। लेकिन लंबे समय से जलभराव की समस्या के कारण उनका कामकाज प्रभावित है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने से बदबू के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि नेशनल हाईवे की टीम समय-समय पर मौके पर पहुंचती है और थोड़ी कार्रवाई के बाद लौट जाती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने हाईवे अथॉरिटी से पानी की स्थायी निकासी और जलभराव रोकने की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें