फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुस्कान ने जीता रजत पदक

Sat, 05 Sep 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हेप्टाथलॉन स्पर्धा में रजत पदक विजेता मुस्कान। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
कोसली (रेवाड़ी)। बुड़ौली की बेटी मुस्कान सैन ने 1 से 3 सितंबर तक लुधियाना के गुरुनानक देव स्टेडियम में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हेप्टाथलॉन स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

मुस्कान की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण रहा है। उनकी तैयारी में कोच बलवान की अहम भूमिका रही। पिता नरेंद्र फौजी, माता रजनी बाला और दादी संतोष देवी ने मुस्कान को हमेशा प्रोत्साहित किया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि मुस्कान ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उसकी सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
गांव के लोगों और खेल प्रेमियों ने मुस्कान की सफलता पर खुशी जताई है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की बेटी ने राष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन

मुस्कान की सफलता यह संदेश देती है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। मुस्कान की इस उपलब्धि के बाद गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि वह भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें