फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियाका के आम रास्तों में जलभराव, लोग परेशान

विज्ञापन
काम अधूरा छोड़ने से सड़क में भरा बारिश का पानी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
राजगढ़। बरसात का मौसम आते ही गांव गोलियाका के आम रास्तों पर जलभराव होने से बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर परेशान हैं। इसके साथ ही जलभराव से जलजनित बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस समस्या के जल्द से जल्द समाधान की गुहार लगाई है। लोगोें का कहना है कि समस्या की वजह से गांव गोलियाका के आम रास्तों से गुजरना मुश्किल हो गया है। गांव में गंदगी का आलम यह है कि यहां की फिरनी यानी गांव का बाहरी रास्ता और मुख्य मार्ग से निकलने वाले हर राहगीर को कीचड़ और बदबूदार पानी में से अपनी नाक को दबाकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर इतनी अधिक गंदगी और पानी भरा है कि यहां से वाहन चालकों का भी निकलना दूभर हो रहा है। रोजाना स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे और महिलाओं के लिए यह समस्या एक आफत बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि इस दिनों बरसात का मौसम चल रहा है। प्रशासन किसी भी जगह जलभराव नहीं होने की बात कर रहा है, मगर हमारे गांव में जलभराव में मच्छर पनपने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से लोगों के ग्रस्त होने की संभावना बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपनी इस समस्या को लेकर पंचायत विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी मगर समस्या हल नहीं हुई। यहां लगाए गए सफाई कर्मचारी कभी कभार सफाई करने के नाम पर खानापूर्ति करके चला जाता है। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम सचिव को कड़े आदेश देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें