फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अजय नगर में जलभराव से जनजीवन लोग परेशान

विज्ञापन
अपनी समस्या बताते अजय नगर के लोग। स्रोत : स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के वार्ड नंबर 27 स्थित अजय नगर कॉलोनी इन दिनों लोग परेशान हैं। बारिश के चलते सीवर ओवरफ्लो और गलियों में भरे गंदे पानी ने लोगों का जीवन नरकीय बना दिया है। क्षेत्र में दुर्गंध और गंदगी का आलम है, वहीं मच्छरों और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

गंभीर हालात को देखते हुए नागरिकों ने नगर परिषद और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है ताकि कॉलोनीवासियों को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके। इस मौके पर आशा श्रीवास्तव, रामा, पुष्पा देवी, कृष्णा, सरोज, आशा शर्मा, निर्मला देवी, विनीता कुमारी, अजीत नीलम, सोनू भानु, सतवीर, अजीत, फतेह सिंह, सतपाल सिंह व अन्य लोगों ने समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें