फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खूबडू हेड से जेएलएन नहर में आज छोड़ा जाएगा पानी, 14 नवंबर को पहुंचेगा रेवाड़ी

Wed, 11 Nov 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पेयजल संकट से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। 12 नवंबर को सोनीपत के खूबडू हेड से जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) नहर में पानी छोड़ा जाएगा। 14 नवंबर को रेवाड़ी पानी पहुंचने की संभावना है। इसके बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जलघरों के टैंक भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पर्याप्त पानी उपलब्ध होने पर शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जेएलएन नहर में 23 अक्तूबर को पानी का बहाव बंद हो गया था। नहर में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 24 दिन पानी बंद रहता है और 14 दिन पानी चलता है। नहरबंदी के दौरान जलघरों में उपलब्ध पानी का भंडारण लंबे समय तक चलाने के लिए विभाग ने पेयजल आपूर्ति में कटौती की थी।
इसके तहत 31 अक्तूबर से वार्ड नंबर 1 से 23 तक एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे शहर की करीब 70 प्रतिशत आबादी प्रभावित हो रही है।
दिवाली के त्योहार को देखते हुए विभाग ने 7 से 9 नवंबर तक लगातार तीन दिन पेयजल आपूर्ति करने का निर्णय लिया था। हालांकि, 10 नवंबर से फिर एक दिन छोड़कर पानी देने का शेड्यूल लागू कर दिया गया। विभाग का उद्देश्य उपलब्ध पानी के भंडारण को नहर में नई आवक होने तक बनाए रखना था।
विज्ञापन


आठ जल टैंकों में होता है पानी का भंडारण
शहर की पेयजल व्यवस्था मुख्य रूप से नहरी पानी पर निर्भर है। कालाका और लिसाना स्थित जलघरों में नहरी पानी का शोधन और भंडारण किया जाता है। यहां से शहर के अलग-अलग वार्डों में पानी की आपूर्ति होती है। वार्ड नंबर 1 से 23 तक करीब 70 प्रतिशत आबादी को खुबड़ू जलघर से और वार्ड 24 से 32 तक के क्षेत्रों में लिसाना जलघर से पानी मिलता है।

वर्जन
14 नवंबर को नहर का पानी पहुंचने के बाद पहले जलघरों के टैंकों में भंडारण किया जाएगा। इसके बाद उपलब्ध पानी और टैंकों के जलस्तर के अनुसार आपूर्ति का शेड्यूल तय होगा। विभाग ने लोगों से पानी का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करने और इसे व्यर्थ नहीं बहाने की अपील की है। - हेमंत कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें