फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेक्टरों में बदला पानी सप्लाई का समय

Wed, 27 May 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में बढ़ती पानी की किल्लत को देखते हुए एचएसवीपी की ओर से सेक्टरों में पानी सप्लाई के समय में बदलाव किया गया है। विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में ओवरहेड टैंक भरने के बाद पानी सड़कों पर बहता मिला।
विज्ञापन

इससे एक तरफ पानी की बर्बादी हो रही है वहीं दूसरी ओर सड़कों को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए एचएसवीपी ने चेतावनी जारी की है। शेड्यूल के अनुसार सेक्टर-1 और सेक्टर-3 पी-2 में शाम साढ़े 5 बजे से साढ़े 7 बजे तक पानी सप्लाई होगी। सेक्टर-3 पी-1 में शाम 6 बजे से 8 बजे तक पानी दिया जाएगा। सेक्टर-4 में सुबह 5 बजे से साढ़े 7 बजे तक पानी सप्लाई रहेगी। वहीं सेक्टर-18 में शाम 6 बजे से साढ़े 7 बजे और सेक्टर-19 में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का दुरुपयोग न करें। जल संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें