कस्बे के गांव गाजी गोपालपुर में पिछले एक सप्ताह में बिजली की समस्या का समाधान न होने से नाराज ग्रामीण विद्युत निगम के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकारी अभियंता को समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की समस्या का हल न होने से पानी का संकट भी पैदा हो गया है।
गांव गाजी गोपालपुर के ग्रामीण वीरवार सुबह सरपंच बिरेन्द्र के साथ एकत्रित होकर बिजली अभियंता के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने आरोप लगाया कि उनके फीडर के जेई विद्युत आपूर्ति बाधित होने के बाद फोन नहीं उठाते हैं। गांव में एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर उनके गांव की बिजली समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह सड़कों पर आने को बाध्य होंगे।
वर्जन
गांव गाजी गोपालपुर गांव में बिजली सप्लाई कोसली से कई गांवों से होकर पहुंचती है। लंबी लाइन होने के कारण वह कई बार ब्रेक डाउन हो जाती है। इसे ढूंढने में भी समय लग जाता है। गांव के लोग उनके गांव में बिजली सप्लाई जाटूसाना से जोड़ने कि बात करते हैं जिसके लिए इस्टीमेंट बना कर भेज रखा है। इस इस्टीमेट का पैसा निगम में मंत्री ने अपने पास से भरने कि बात कही थी। उन्होंने कहा कि जब इस्टीमेट पास होकर आ जाएगा उनके गांव को जाटूसाना से जोड़ने का कार्य जल्द ही करवा दिया जाएगा।
विजय पाल यादव, कार्यकारी अभियंता