फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी में पानी संकट गहराया, टैंकर सप्लायरों का कारोबार चमका

Sat, 23 May 2026 05:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सेक्टर 1 में आरओ वाटर कैंपर की सप्लाई करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और पानी की किल्लत की बढ़ रही है। इससे आरओ वाटर कैंपर और पानी के टैंकरों की मांग में इजाफा हुआ है। पिछले कुछ दिनों में मांग करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है। शहर में पानी की सप्लाई राशनिंग सिस्टम के तहत एक दिन छोड़कर की जा रही है। इसके कारण लोगों को अपनी जरूरत पूरी करने के लिए टैंकर और आरओ पानी का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में लोग नियमित रूप से कैंपर मंगवा रहे हैं। एक कैंपर की कीमत करीब 10 रुपये है। यदि कोई परिवार प्रतिदिन एक कैंपर इस्तेमाल करता है तो उसे महीने में लगभग 300 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। जिन इलाकों में पानी की सप्लाई कम पहुंच रही है या दबाव कम होने के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। वहां लोग टैंकर मंगवा रहे हैं।
पानी की बढ़ती मांग के कारण जिले में टैंकर सप्लायरों का कारोबार भी तेजी पकड़ रहा है। जिले में 70 से अधिक पानी सप्लायर सक्रिय हैं, जो शहर और आसपास के क्षेत्रों में पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सुबह से लेकर देर रात तक टैंकरों की आवाजाही लगातार बनी रहती है।
विज्ञापन



टैंकर का किराया दूरी के अनुसार होता है तय
गढ़ी बोलनी रोड के टैंकर सप्लायर राजेश कुमार ने बताया कि इस समय शहर और आसपास की कॉलोनियों में पानी के टैंकरों की मांग काफी बढ़ गई है। टैंकर का किराया दूरी के अनुसार तय होता है। इसकी शुरुआत करीब 500 रुपये से होती है। कानोड गेट के सप्लायर विवेक यादव ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण रोजाना पहले से ज्यादा कॉल आ रही हैं। करीब 30 प्रतिशत तक मांग बढ़ी है। कई बार एक ही दिन में कई चक्कर लगाने पड़ते हैं ताकि लोगों की जरूरत पूरी की जा सके।

दुकानदार रोजाना दो-दो कैंपर मंगवा रहे:
भाड़ावास मार्ग के आरओ वाटर कैंपर के सप्लायर सुनील कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी की खपत भी तेजी से बढ़ी है। हमारे अधिकतर ग्राहक दुकानदार हैं, जिन्हें पीने के पानी की ज्यादा जरूरत पड़ रही है। पहले जहां एक कैंपर में काम चल जाता था अब अधिकतर दुकानदार रोजाना दो-दो कैंपर मंगवा रहे हैं। लगातार बढ़ती मांग के कारण डिलीवरी का दबाव भी बढ़ गया है।


पीजी में भी बढ़ी पानी की मांग
बावल चौक के आरओ वाटर कैंपर के सप्लायर राजीव सैनी ने बताया कि गर्मी और पानी की किल्लत का सबसे ज्यादा असर किरायेदार परिवारों पर पड़ रहा है। जिन मकानों में पानी की सप्लाई कम पहुंच रही है, वहां किरायेदार आरओ कैंपर मंगवा रहे हैं। पहले एक कैंपर में काम चल जाता था लेकिन अब कई परिवार दो-दो कैंपर मंगवा रहे हैं। खासकर छोटे मकानों और पीजी में रहने वाले लोगों में पानी की मांग तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें