फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले के 397 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में पीटीएम आयोजित, ग्रीष्मकालीन गृहकार्य की दी जानकारी

Sat, 23 May 2026 05:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कान्हड़वास प्राइमरी स्कूल में पीटीएम के दौरान अभिभावकों से शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा करते अध
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के 397 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई। बैठक में बच्चों की पढ़ाई, खेलकूद और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर अभिभावकों से चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान दिए जाने वाले गृहकार्य और विशेष गतिविधियों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


शिक्षकों ने बताया कि शिक्षा विभाग ने बच्चों के ज्ञानवर्धन और रचनात्मक विकास के लिए विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टियों में कई रोचक गतिविधियां निर्धारित की गई हैं। इन गतिविधियों में परिवार के सदस्यों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है, ताकि बच्चों का भावनात्मक और सामाजिक विकास हो सके।
इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को गतिविधियों से संबंधित प्रोफार्मा भी वितरित किए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों का बौद्धिक विकास करना और छुट्टियों में भी उन्हें पढ़ाई से जोड़े रखना है, ताकि स्कूल खुलने के बाद उनकी पढ़ाई में रुचि बनी रहे।
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से गृह कार्य गतिविधियों का विस्तृत प्रारूप पहले ही जारी किया जा चुका है। जिले के सभी विद्यालयों में 25 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा और विद्यालय 1 जुलाई से दोबारा खुलेंगे। 24 मई को रविवार होने के कारण एक दिन पहले यानी 23 मई को ही विद्यालयों में पीटीएम आयोजित कर अभिभावकों को अवकाश और बच्चों की गतिविधियों की जानकारी दी गई।
इंसेट
परिवार और सामाजिक जानकारी सीखने पर जोर
ग्रीष्मकालीन गृह कार्य के तहत बच्चों को विभिन्न चरणों में गतिविधियां दी गई हैं। पहले चरण में बच्चों को अभिभावकों के साथ गतिविधियां करनी होंगी। दूसरे चरण में परिवार के 10 सदस्यों और रिश्तेदारों के नाम, उनसे संबंध और मोबाइल नंबर याद करने होंगे। यह जानकारी लिखकर स्कूल में जमा करनी होगी।
इसके अलावा बच्चों को परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड, जन्मतिथि और आयु की जानकारी नोटबुक में लिखने के लिए कहा गया है। तीसरे चरण में बच्चों को अपने घर का पता, मोहल्ले का नाम, डाकघर और पिन कोड की जानकारी एकत्र करनी होगी।
इंसेट
राष्ट्रीय और राज्य नेतृत्व की जानकारी भी होगी अनिवार्य
चौथे चरण में बच्चों को राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेतृत्व की जानकारी दी जाएगी। इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम याद करवाए जाएंगे। यह जानकारी समाचार पत्रों और इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही बच्चों को अपने लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र के सांसद एवं विधायक के नाम भी याद करने होंगे।
वर्जन:
जिले के सभी राजकीय प्राथमिक स्कूलों में पीटीएम हुई। पीटीएम में शिक्षकों ने बच्चों के बारे में अभिभावकों से चर्चा की। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए आह्वान किया, ताकि स्कूल के साथ-साथ घरों पर भी बच्चों की पढ़ाई सुचारू हो सके।-चरण सिंह, जिला एफाएलएन समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें