अपनी मांग रखते यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत : यूनियन
रेवाड़ी। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने राज्य कमेटी के आह्वान पर कार्यकारी अभियंताओं के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
जिला प्रधान पवन यादव, सचिव राजेंद्र कुमार आदि पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो 4 जुलाई को सिंचाई मंत्री के कैंप कार्यालय भिवानी और 18 जुलाई को पीडब्लयूडी एवं पीएचईडी मंत्री के कैंप कार्यालय हिसार में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।यूनियन ने सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। संवाद