फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मॉडल संस्कृति स्कूलों में 22 अप्रैल को जारी होगी प्रतीक्षा सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों (जीएमएसएसएसएस) तथा राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों (जीएमएसपीेेएस) में प्रतीक्षा सूची 22 अप्रैल को जारी होगी। सीटें खाली रहने की अवस्था में दाखिले का दूसरा दौर 23 अप्रैल से आरम्भ किया जाएगा। 16 अप्रैल को ड्रा निकाला गया था। पूर्व में जारी निर्देशानुसार 1 लाख 80 हजार से कम वार्षिक आय वाले तथा दिव्यांग विद्यार्थियों से विद्यालय विकास निधि नहीं ली जाएगी। विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा कक्ष में ही बिठाया जाएगा। वन क्लासरूम वन टीचर व्यवस्था लागू की जाएगी। छात्र अध्यापक अनुपात के अनुसार ही कमरे निर्धारित किए जाएंगे। किसी भी बच्चे को दस्तावेज के अभाव में दाखिले से वंचित नहीं किया जाएगा। बच्चे व अभिभावक को अस्थाई दाखिला देकर 30 दिन का समय प्रदान किया जाएगा। यदि आरक्षित सीटों के लिए समुचित संख्या में आवेदन नहीं आते हैं तो इन सीटों को सामान्य श्रेणी से भरा जाएगा।
विज्ञापन


नए दाखिलों के लिए शिक्षण माध्यम की कोई बाध्यता नहीं

निदेशालय के मुताबिक विद्यालय द्वारा विद्यालय में उपलब्ध कमरों एवं अन्य ढांचागत सुविधाओं के मद्देनजर कक्षा छठी, नौंवी तथा ग्यारहवीं में भी दाखिले अन्य सभी कक्षाओं की तरह (कक्षा 1 के अतिरिक्त) केवल सीटें रिक्त होने की अवस्था में ही किए जाएंगे। इन कक्षाओं में नए दाखिलों के लिए शिक्षण माध्यम की कोई बाध्यता नहीं है। नए अथवा पुराने छात्र-छात्राओं के दाखिले उनकी प्राथमिकता के आधार पर अंग्रेजी या हिन्दी किसी भी माध्यम में किए जा सकते हैं। कक्षा 11वीं में दाखिले के सन्दर्भ में विद्यालय में पहले से पढ़ रहे विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जानी है। यदि विद्यालय को दोहरी पारी में संचालित करने की आवश्यकता होती है तो ऐसे में उन्हें अतिरिक्त सेक्शन बनाने की अनुमति प्रदान की जाती है। सीटें खाली रहने की अवस्था में दाखिले का दूसरा दौर 23 अप्रैल से आरम्भ किया जाएगा।



राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय के लिए ये हैं निर्देश

निदेशालय ने पत्र में कहा है कि राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा में प्रत्येक सेक्शन में अधिकतम छात्र संख्या 30 है तथा केवल अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों को ही इस कक्षा में दाखिला मिलेगा। गत वर्ष की भांति इन विद्यालयों में कक्षा पहली में हिन्दी माध्यम का सेक्शन नहीं होगा। सीटों की संख्या विद्यालय में उपलब्ध ढांचागत सुविधाओं, अध्यापकों की संख्या तथा सीबीएसई नोर्मस के अनुसार ही तय की जाएंगे। सभी कक्षाओं में सेक्शन्स (अनुभागों) की संख्या सम्बन्धित एसएमसी द्वारा विद्यालय में उपलब्ध ढांचागत सुविधाओं के मध्यनजर निर्धारित की जाएगी तथा ड्रा के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) (सी) के तहत आरक्षण भी दिया जाएगा। पंजीकरण अंशदान केवल एक बार लिया जाना है। गत वर्षों से दाखिल विद्यार्थियों से किसी तरह का पंजीकरण अंशदान नहीं लिया जाएगा। विद्यालय में नए दाखिले के लिए ही एकमुश्त पंजीकरण अंशदान लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



-

मॉडल संस्कृति विद्यालयों में प्रतीक्षा सूची 22 अप्रैल को जारी होगी। 23 अप्रैल से सीटें खाली रहने की अवस्था में दाखिले का दूसरा दौर शुरू होगा।

सुरेंद्र, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ततारपुर इस्तमुरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें