फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मतदाता 23 जुलाई तक भरें एसआईआर फॉर्म, 24 जुलाई को बंद होगी प्रक्रिया

Tue, 21 Jul 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी के वार्ड नंबर-27 के बूथ संख्या 211, 212 और 213 के जिन मतदाताओं ने अभी तक एसआईआर का फॉर्म नहीं भरा है, उनके लिए फॉर्म जमा करने का अंतिम अवसर 23 जुलाई तक है। इसके बाद 24 जुलाई को एसआईआर अभियान की प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बीएलओ सुमित्रा ने बताया कि संबंधित बूथों के जो मतदाता किसी कारणवश अभी तक एसआईआर फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं, वे निर्धारित समय सीमा के अंदर उनसे संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना फॉर्म भरवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार के फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपनी मतदाता संबंधी प्रक्रिया पूरी कर लें और अंतिम दिन का इंतजार न करें। एसआईआर फॉर्म भरने से मतदाता सूची को अपडेट करने और पात्र मतदाताओं की जानकारी सही तरीके से दर्ज करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें