रेवाड़ी। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) ने संसद मार्च के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और प्रदर्शन रोकने के लिए की गई पुलिस कार्रवाई की निंदा की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान और महासचिव शंकर घोष ने कहा कि युवाओं की आवाज दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने में विफल रही है और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।