फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वयंसेवकों को किया गया पुरस्कृत

Sat, 14 Feb 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। पीथड़ावास स्कूल में आयोजित कैंप में उप​स्थित विद्यार्थी एवं ​शिक्षकगण। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव पीथड़ावास स्थित शहीद दशरथ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी प्राध्यापक यशवंत राव ने बताया कि शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में भाग लिया। साथ ही रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने नैतिक मूल्यों पर केंद्रित कार्यशालाओं में हिस्सा लिया।

समापन सत्र पर विद्यालय प्राचार्य अजय कुमार यादव ने स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया। उन्होंने मेलजोल से रहने व समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कठिन मेहनत से ही परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार, प्राध्यापक रविंद्र कुमार यादव, बबरुभान, राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें