फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वयंसेवकों ने पक्षियों के लिए लगाए जल एवं दाना पात्र

Mon, 11 May 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं प्राचार्य कविता गुप्ता। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से गर्मी को देखते हुए स्वयंसेवकों ने पक्षियों के लिए जल एवं दाना पात्र लगाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर कविता गुप्ता की ओर से प्रथम पात्र स्थापित कर किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के इस मानवीय एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता ही सच्ची शिक्षा का आधार है।
राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी शिक्षा, डॉ. पारुल मित्तल एवं महेन्द्र संभारिया के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर के विभिन्न स्थानों पर जल एवं दाना पात्र लगाए और गर्मी के मौसम में नियमित रूप से इनकी देखरेख करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रोफेसर कविता गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति करुणा की भावना को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान रिपु दमन गुप्ता, उप प्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी ने एनएसएस स्वयंसेवकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें