फोटो: 15रेवाड़ी। जयपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रेवाड़ी जिले क
रेवाड़ी। राजस्थान के जयपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ओर से आयोजित हुए मीट चेयरमैन कार्यक्रम में रेवाड़ी जिले के गांव कोनसीवास निवासी विवेक यादव को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें निष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।
कार्यक्रम में एलआईसी के चेयरपर्सन आर. दुरैस्वामी, एमडी रत्नाकर पटनाइक और नॉर्थ जोन के जोनल मैनेजर जेपीएस बजाज की मौजूदगी में विवेक यादव को मंच पर सम्मानित किया गया।
एलआईसी के नॉर्थ जोन डीओ-3 डिवीजन के करीब 58 हजार अभिकर्ताओं में से केवल 81 अभिकर्ताओं को यह उपलब्धि प्राप्त हुई, जिनमें से एक नाम विवेक यादव का भी रहा।
विवेक यादव ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि मेरे ग्राहकों और शुभचिंतकों के विश्वास की जीत है। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने विवेक यादव को इस सम्मान के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।