फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांवों में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया

विज्ञापन
फोटो: 19रेवाड़ी। गांव टहना दीपालपुर में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव और बचाव के उपायों के ब
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे कर रही है। सोमवार को निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में टीम ने गांव टहना दीपालपुर और नांगलिया रणमोख में डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

निरीक्षक रामपाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस और आमजन अगर मिलकर काम करें तो नशा जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के जीवन को प्रभावित करता है।
इस बुराई से युवाओं को बचाना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर कई युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं जबकि कई नशा ग्रस्त युवाओं ने नशा छोड़ने की पहल की है। इन्हें स्थानीय प्रशासन की मदद से उपचार कराकर समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

रामपाल ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा नशे का सेवन या नशे का कारोबार किया जा रहा हो तो मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 या डायल 112 पर जानकारी दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है, इसे मिलकर बहिष्कार करें। युवाओं को नशे से दूर रखना हमारी जिम्मेदारी है। पुलिस का यह अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें