फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशे के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक

Fri, 29 May 2026 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव खजूरी और भादौज में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में आयोजित जागरूकता अभियान में सिपाही कृष्ण ने ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के आपसी सहयोग से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति और उसके पूरे परिवार का जीवन बर्बाद कर देता है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर प्रेरित करना जरूरी है। पुलिस अभियान से प्रेरित होकर कई युवाओं ने नशा छोड़ने की पहल की है, जिनका उपचार करवाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि गांव में यदि कोई व्यक्ति नशे का सेवन या सप्लाई करता है तो इसकी सूचना हेल्पलाइन 1933 या 112 नंबर पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें