सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते कैडेट। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। अहीर महाविद्यालय की छात्राओं एवं एनसीसी टीम ने श्रीनगर में आयोजित स्पेशल नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में हिस्सा लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट अल्पना यादव के नेतृत्व में कैडेट नेहा यादव और प्राची ने 14 मई से 25 मई तक आयोजित इस राष्ट्रीय एकता शिविर में सक्रिय सहभागिता की। कैंप में देशभर से आए एनसीसी कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, नृत्य-गीत तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कैंप के दौरान आयोजित क्विज में कैडेट प्राची ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।