फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडोडा में अध्यापकों के पद खत्म कर दिए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने जड़ा स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव खंडोडा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषय के पद खत्म कर दिए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया जिससे अध्यापक व विद्यार्थी स्कूल के बाहर ही बैठे रहे। स्कूल पर तालाबंदी की सूचना सुनने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी को भी एक घंटे तक वहीं रोके रखा। वे बड़े अधिकारी को बुलाने पर अड़े रहे।
विज्ञापन

काफी जद्दोजहद के बाद बीएओ कर्मबीर ने तीन दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण ताला खोलने पर सहमत हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि अध्यापकों के पद खाली होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। गांव खंडोडा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणित, अंग्रेजी व विज्ञान के अध्यापकों के पद खत्म कर दिए हैं जिससे लंबे समय से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ग्रामीण कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी इस संबंध में मिल चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
स्कूल पर ताला जड़ने की सूचना के बाद खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को काफी समझाने की कोशिश की गई लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पूरी करने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद शिक्षा अधिकारी कर्मबीर सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह 3 दिन के अंदर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोला। इस अवसर पर संजय नंबरदार, मास्टर हरिप्रकाश, सत्यनारायण, अभय सिंह, मक्खन, रामभरोसे, जगदीश, भगत व राजेश जसवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें