फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

Sat, 03 Oct 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव बोलनी में आयोजित कैंप के दौरान उप​स्थित वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारी। प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को गांव बोलनी में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रक्रिया बताई गई।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू बाला ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें छोटी-छोटी जानकारियों के लिए दूर स्थित कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन

कैंपों के माध्यम से पात्र नागरिकों को योजनाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे सेवा सेतु कैंपों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाएं। सोमवार को नंदरामपुर बास में सेवा सेतु कैंप आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें