नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने गांव भाड़ावास और सुलखा में शनिवार को ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और युवाओं को शिक्षा व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
टीम ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर बुरा प्रभाव डालता है। ग्रामीणों से अपील की गई कि नशे की बिक्री या सेवन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। नशे से संबंधित सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 पर भी दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
अभियान के दौरान साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। बताया गया कि दूसरों को ओटीपी और पासवर्ड साझा न करें। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने को कहा गया।
टीम ने हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन का महत्व भी समझाया। आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने की अपील की गई। ग्रामीणों ने नशामुक्त रेवाड़ी बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।