फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीड़ित का दावा-चोरी नहीं, बंदूक के बल पर हुई लूट

Tue, 23 Jun 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
घटना के बाद कमरे में बिखरा हुआ सामान। स्रोत : स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
धारूहेड़ा। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आनंदम आवास सोसाइटी में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना 18 जून को हुई, जब सोसाइटी निवासी छोटन यादव अपने गोदाम पर गए हुए थे। घर पर पत्नी और बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान बदमाश घर में घुस आए और वारदात को अंजाम दिया। छोटन यादव का दावा है कि यह केवल चोरी नहीं बल्कि बंदूक के बल पर की गई लूट थी। उनका आरोप है कि दो हथियारबंद बदमाश घर में घुसे और परिवार को भयभीत कर नकदी व आभूषण लूटकर ले गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके मूल बयान दर्ज नहीं किए गए और पुलिस ने उन्हें बदल दिया।
छोटन यादव ने कहा कि एफआईआर में घटना के सभी तथ्य शामिल नहीं किए गए हैं, जबकि उन्होंने पुलिस को पूरी जानकारी दी थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि गन प्वाइंट पर वारदात होने के कोई ठोस साक्ष्य अभी तक सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार, छोटन यादव के गोदाम पर जाने के बाद उनकी पत्नी बाथरूम में नहा रही थी, जबकि बच्चे दूसरे कमरे में टीवी देख रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुस आए और चालाकी से पत्नी और बच्चों के कमरों के दरवाजों की सांकल बाहर से बंद कर दी। इसके बाद उन्होंने बेडरूम से सोने के आभूषण और करीब 40 हजार रुपये नकद चुरा लिए।
जब महिला नहाकर बाहर निकली तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खोलने के बाद घर में चोरी का पता चला। चोरी हुए सामान में सोने के लॉकेट, बालियां, अंगूठियां, नोज पिन, झुमके और हार सहित करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति शामिल बताई गई है। इस घटना के बाद सोसायटी में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

शिकायत और जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। जांच के दौरान गन प्वाइंट पर घटना होने संबंधी किसी प्रकार का कोई साक्ष्य या तथ्य सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।-सचिन कुंडू, प्रभारी, सेक्टर-6 थाना धारूहेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें