रेवाड़ी। शहर में हर साल गाड़िया बढ़ती हैं लेकिन पार्किंग स्थल नहीं, नतीजतन सड़कें और व्यवस्था दोनों जाम रहती हैं। नगर परिषद की ओर से समाधान की ओर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
स्थिति यह है कि लोग मजबूरी में गाड़ियां सड़कों पर ही खड़ी कर देते हैं जिससे जाम लगना आम बात हो गई है। अब जबकि आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है, ऐसे में पार्किंग की समस्या और ज्यादा गंभीर हो सकती है।
त्योहारों के दौरान लोग खरीदारी के लिए बाजारों की ओर उमड़ते हैं। भीड़ बढ़ने के साथ ही चारपहिया और दोपहिया वाहनों की संख्या भी कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में जब त्योहारों पर बाजारों में रौनक बढ़ेगी तो पार्किंग की कमी से स्थिति और बिगड़ेगी।
शहरवासी मानते हैं कि यदि प्रशासन ने अभी से ठोस कदम नहीं उठाए तो लोगों को जाम में फंसकर घंटों परेशान होना पड़ेगा। रेवाड़ी के सराफा बाजार, कपड़ा बाजार और सब्जी मंडी जैसे इलाकों में भीड़ सबसे ज्यादा होती है। वहां पहले से ही पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।
यहां है सबसे अधिक समस्या
सरकुलर रोड पर सबसे ज्यादा अव्यवस्था आंबेडकर चौक, नाईवाली चौक, कानोड गेट के पास व रेलवे चौक पर फैली हुई है। आंबेडकर चौक के पास निजी अस्पतालों की अवैध पार्किंग यातायात व्यवस्था बिगाड़ रही है। रेलवे चौक पर सड़क पर सवारी भरते ऑटो जाम का कारण बन रहे हैं। नाईवाली चौक पर सब्जी मंडी होने के कारण सब्जी लेने आने वाले लोग आरओबी व सरकुलर रोड पर वाहन खड़ा कर जाते हैं। नाईवाली पुल पर कतार में स्वीट काॅर्न की रेहड़ियां लगी हुई हैं। नाईवाली पुल के सविस रोड पर भी दोनों तरफ सड़क पर ऑटो खड़े रहते हैं। राव तुलाराम पार्क के सामने बीच सड़क में वाहन खड़े कर दिए जाते हैं।
-
खाली प्लॉटों को चिह्नित कर जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था बनानी चाहिए। भविष्य में पुराना बस स्टैंड को पार्किंग व्यवस्था के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। नया बस स्टैंड सेक्टर-12 में बनेगा। -डॉ. दीपक यादव, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए
मैं 13 साल से वाहन चला रहा हूं। अभी तक कभी बाजार में वाहन लेकर नहीं गया हूं। बाजार में जाने के लिए पैदल जाना ही उचित समझता हूं। मुख्य सड़कों पर पार्किंग व्यवस्था बनानी चाहिए। -सीए जतिन सैनी
शहर का विस्तार तेजी से हुआ, वाहन संख्या बढ़ती गई लेकिन पार्किंग की नई जगहें विकसित नहीं की गईं। कई बार एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपात सेवाओं को भी दिक्कत होती है। -सोनू, स्थानीय नागरिक
त्योहारी सीजन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए शहर आते हैं। वाहनों का दबाव अचानक कई गुना बढ़ जाता है। ग्रामीण लोग अपनी गाड़ियां मुख्य बाजार के बिल्कुल पास खड़ी करना चाहते हैं। -संजय कुमार, स्थानीय नागरिक
-
वर्जन:
पार्किंग को लेकर स्थान चिह्नित किया जा रहा है। जल्द पार्किंग की व्यवस्था करवा दी जाएगी। योजना तैयारी की जा रही है। -पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
डॉ. दीपक यादव, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए
डॉ. दीपक यादव, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए
डॉ. दीपक यादव, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए
डॉ. दीपक यादव, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए
डॉ. दीपक यादव, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए