ग्रामीण सभा को संबोधित करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। वीबी-जीरामजी योजना से ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। विकसित भारत-जीरामजी योजना के संचालन से गांवों में नए विकास के काम करवाए जाएंगे। ग्रामीणों को 125 दिन तक रोजगार दिया जाएगा। इसमें मेहनताना भी पहले से अधिक कर दिया गया है। ये बातें विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को गांव असदपुर और सुनारिया में आयोजित सभाओं में कहीं।
विधायक ने कहा कि इससे पहले मनरेगा नाम से इस योजना को चलाया जा रहा था जिसमें कई प्रकार की खामियां थीं। इस कारण ग्रामीण विकास के काम पूरे नहीं हो पा रहे थे। अब नई स्कीम को केंद्र सरकार ने लांच कर दिया है।
विधायक ने कहा कि जीरामजी योजना में मजदूर को काम नहीं मिला तो बेरोजगारी भत्ते का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा मजदूरी के भुगतान में देरी हो जाए तो श्रमिक को अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विधायक का पंचायत प्रतिनिधियों ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में सुनारिया के सरपंच खुशीराम, विनय जेलदार, मंडल अध्यक्ष नवीन यादव, बिजेंद्र यादव, कैप्टन देवदत्त, संदीप यादव, श्याम सुंदर, प्रवीन कुमार, बहादुर सिंह, विकास, नित्या राव, मंडल महामंत्री सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।