फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मदार-रोहतक स्पेशल रेलसेवा का संचालन 16 से

Mon, 09 Feb 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अनाज मंडी रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजरती ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से मदार-रोहतक के बीच स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन 16 से 28 फरवरी तक संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09639 मदार–रोहतक स्पेशल रेलसेवा प्रतिदिन मदार स्टेशन से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09640 रोहतक–मदार स्पेशल रेलसेवा रोहतक से प्रतिदिन दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान कर रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी। यह रेलसेवा कुल 13 ट्रिप के लिए चलाई जा रही है। मदार से रेवाड़ी सुबह साढ़े 10 बजे व रोहतक से 5 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन रेवाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन मार्ग में किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, भगेगा, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, झज्जर और अस्थल बोहर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे इन स्थानों के ग्रामीण और कस्बे के लोगों को सुविधा होगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस स्पेशल रेलसेवा में कुल 9 डिब्बे लगाए गए हैं। इमें 7 साधारण श्रेणी के कोच और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। इससे आम यात्रियों को किफायती और सुगम यात्रा की सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें