फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पशुओं को गलाघोटू, मुंह व खुर पका से बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी

Fri, 08 Nov 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव किशनगढ़ स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय की ओर से वीरवार को गांव मांढैया खुर्द में पशुओं को गलाघोटू व मुंह-खुर पका से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। टीम की अगुवाई डाॅ. गौरव सैनी पशुचिकित्सक ने की।
विज्ञापन

डाॅ. गौरव सैनी ने बताया कि पशुओं के लिए साल में दो बार यह टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। गलाघोंटू एक बैक्टीरियल और मुंह-खुर पका एक वायरल बीमारी है जाेकि गंभीर व जानलेवा है। इससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता हैं। टीका लगाने से पशुओं में दुग्ध उत्पादन व गर्भपात की कोई समस्या नहीं होती हैं। कभी-कभी हल्का बुखार आ सकता है। पशुपालकों का इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पशु चिकित्सक ने समय पर टीकाकरण करने के लिए पशुपालकों को जागृत किया। टीम में वीएलडीए अशोक कुमार, करण सिंह, पवन कुमार, रोहित यादव, वीर सिंह, संजय, नरेंद्र व हिमांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें