फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए चलाया टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव घटाल महनियावास में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पशुओं को रोगों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए निशुल्क टीके लगाए गए।
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय धारूहेड़ा के प्रभारी डॉ. राजेश महलावत अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और पशुपालकों को पशुओं की देखभाल तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर टीकाकरण कराने से पशुओं को खतरनाक बीमारियों से बचाया जा सकता है, इससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान भी नहीं उठाना पड़ता।
डॉ. राजेश ने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने सभी पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने पशुओं के खानपान, साफ-सफाई और गर्मी के मौसम में विशेष देखभाल करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें